
रांची में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।।
रिपोर्टर : राशीद अंसारी
रांची। रांची नगर निगम एवं बुंडू नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को समाहरणालय भवन में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम ब्लॉक-A के कक्ष संख्या 207 एवं 608 में आयोजित किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) मंजूनाथ भजंत्री ने रांची नगर निगम के महापौर, वार्ड पार्षदों तथा बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।
समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर विकास, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका अहम होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान देंगे।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, एडीएम (नक्सल), जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह-पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद





