
राजस्थान दिवस समारोह का शुभारंभ विकसित राजस्थान रन आयोजित, बांगड कालेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन’
पाली, 15 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में विकसित राजस्थान रन का आयोजन किया गया। जिसे जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रभा, सीईओ मुकेश चौधरी, महेन्द्र बोहरा, सुनील भंडारी त्रिलोक चौधरी रैली मौजूद रहे। रन में बालिया/बांगड़/सूरज /मधुरम/स्काउट /नेहरु युवा केन्द्र/ महाविद्यालय /आदि बच्चे शामिल रहे। ये रन डाकबंगला से प्रारम्भ होकर अम्बेडकर सर्कल से रवाना होकर कलेक्टर ऑफिस आकर समाप्त हुई।
’प्रतियोगिता का आयोजन’
राज्य सरकार एवं जिला कलेक्टर एल.एन.मंत्री, के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस 2026 के उपलक्ष में रविवार को राजकीय बॉगड महाविद्यालय, पाली में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रभा के मुख्य आतिथ्य में भाषण/चित्रकला/निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 15 राजकीय महाविद्यालय सम्मिलित हुये। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि पूर्व सहायक निदेशक सोहनलाल भाटी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने की। कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, तलवारबाजी एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. उषा राठी ने बताया कि निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः विमला प्रजापत, युवराज एवं उर्वशी रहें।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः खुशी लखारा, प्रियवत सिंह, हर्षिता राजपुरोहित एवं दिव्यांशु रहें एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः भुवनेश तिवारी, लक्ष्मी राजपुरोहित एवं नीतु वैष्णव तथा हर्षिता मोमल एवं गर्विता रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये बताया कि राजस्थान की सभ्यता एंव संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य डॉ. मनीष लोठ एंव मंजु देवासी ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य एवं मंत्रायलिक स्टाफ उपचित रहें।








