A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी: मैलानी पुलिस की कार्रवाई, 2 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी जनपद में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैलानी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मैलानी के नेतृत्व में टीम ने 02 वारंटी अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मो0 शारिब (27 वर्ष) पुत्र हारुन निवासी संसारपुर थाना मैलानी तथा अभियुक्ता फूलमति पत्नी स्व. मुकेश निवासी ग्राम सुआबोझ कॉलोनी थाना मैलानी शामिल हैं। दोनों के खिलाफ धारा 12 सीआरपीसी के अंतर्गत वारंट जारी था।

मैलानी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण की और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभियुक्त मो0 शारिब की पेशी 04 मई 2026 तथा अभियुक्ता फूलमति की पेशी 06 मई 2026 को निर्धारित है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव (चौकी प्रभारी संसारपुर), उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल सौरभ कुमार, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल आदर्श चौरसिया एवं महिला कांस्टेबल विनिता की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टर: रामनिवास गुप्ता (पुलिस सूत्रों के आधार पर)

Back to top button
error: Content is protected !!