
फुरकान अंसारी संवाददाता।
हरिद्वार, 9 अप्रैल 2026।एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार ज्वालापुर कोतवाली थाना क्षेत्र “ऑपरेशन प्रहार” में व्यापक स्तर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत हर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति की गहनता से जांच की जा रही है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
इस अभियान का प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी व वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार के नेतृत्व में उनके साथ रेल चौकी प्रभारी समीप पांडेय, बाजार चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल, उपनिरीक्षक सोनल रावत सहित अन्य पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं।






