
आज दिनांक 30.06.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया के साथ बोधगया थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर थाने में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाने में संधारित विभिन्न संचिकाओं का गहन अवलोकन किया और उन्हें अद्यतन बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने गंभीर प्रवृत्ति के लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के साथ-साथ वारंट, इश्तिहार एवं कुर्की संबंधित कार्यवाहियों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए। इसके अतिरिक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक ने CCTNS कक्ष, थाना सरिस्ता, मालखाना एवं संपूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़








