A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़देश
Trending

वीर हिन्दू परिषद, राष्ट्र बजरंग दल, वीर हिन्दू महिला परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत का एक दिवसीय सम्मेलन राजधानी रायपुर के श्याम नगर स्थित श्री झुले लाल धाम में संपन्न हुआ।

वीर हिन्दू परिषद, राष्ट्र बजरंग दल, वीर हिन्दू महिला परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत का एक दिवसीय सम्मेलन राजधानी रायपुर के श्याम नगर स्थित श्री झुले लाल धाम में संपन्न हुआ। सनातन समाज के उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि भगवताचार्य संत श्री मनोज शास्त्री, वीर हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत संगठन मंत्री उत्तम मिश्रा, वीर हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत अध्यक्ष दीपक दुबे, वीर हिन्दू परिषद प्रांत महामंत्री भुनेश्वर सेन, वीर हिन्दू किसान परिषद प्रांत अध्यक्ष सुनील साहू, राष्ट्र बजरंग दल प्रांत अध्यक्ष भीम साह, राष्ट्र बजरंग दल प्रांत महामंत्री कुंदन फेकर, वीर हिन्दू महिला परिषद से शिल्पी भट्टाचार्य, अनुभा दुबे, किरण कौर, प्रिया शर्मा सहित वीर हिन्दू परिषद के सभी आयामों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भगवताचार्य मनोज शास्त्री ने सनातन समाज को संगठित होकर रहने की बात कही। वीर हिन्दू परिषद प्रांत अध्यक्ष दीपक दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौ रक्षा, धर्मांतरण, राम मंदिर, मथुरा काशी जैसे विषयों को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले हिन्दू योद्धाओं की चिंता करने वाला कोई नहीं है। वीर हिन्दू परिषद उन्हे आर्थिक, शारीरिक और बौद्धिक रूप से सक्षम बनाए जाने की दिशा में काम करेगा।
वीर हिन्दू महिला परिषद की बिलासपुर की जिला अध्यक्ष शिल्पी भट्टाचार्य ने लव जिहाद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन समाज की बच्चियों को बचपन से अपने धर्म प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उक्त पदाधिकारियों सहित, वीर हिन्दू परिषद प्रांत मंत्री अशोक दुल्हानी, जिला अध्यक्ष रवि हिन्दुस्तानी, नितेश राव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

अशोक दुलहानी
मीडिया प्रभारी
वीर हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़

Back to top button
error: Content is protected !!