
मंडला जिले में विकास को नई गति देने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वय को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने बिछिया अनुविभाग का भ्रमण कर समस्त अनुभाग स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली गई बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना एसडीएम सोनाली देव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे बैठक में भिविन्न विभागों के के अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए कलेक्टर ने विभागवार कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा जमीनीस्तर पर योजनाओं की प्रगति का अलंकन किया बैठक के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय प्रतिबद्धता और टीम भावना के साथ कार्य करना होगा उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में केवल औपचारिकता न बरते बल्कि परिणाममूलक कार्य शैली अपनाते हुए आमजन के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने का प्रयास करें कलेक्टर श्री धोटे ने विशेष रूप से कमजोर वंचित जरूरतमंद वर्गों पर फोकस करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि ऐसे वर्गों को पहचान कर उनके लिए सचेत कार्य योजना तैयार की जाए










