A2Z सभी खबर सभी जिले की

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित’ ’जिला कलेक्टर ने ली बैठक दिये आवश्यक निर्देश’

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित’
’जिला कलेक्टर ने ली बैठक दिये आवश्यक निर्देश’

पाली, 16 अप्रैल। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आज गुरूवार को जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुयी।
बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में एक्सीडेन्ट स्पॉट के बारे में, व निराश्रित पशुओं को पकड़ने के बारे मे एनएचएआई, एनएच, नगर निगम, आरएसआरडीसी, आदि विभागों से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
इसके साथ सीट बैल्ट लगाने, हेलमेट के बारे में जागरूकता व टू व्हीलर चालक के लिये अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने के लिये, सुरक्षा संकेतको के लिये, एक्सीडेन्ट डाटा दुर्घटना कारण, मुत्यु व संख्या के बारे में जानकारी ली व आगामी बैठक में विभिन्न बिन्दुओ के वर्कप्लान के लिये आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही बैठक में ब्रेकर पाईट पर कलर करने, पूरे शहर को सेक्टर में विभाजित कर खतरनाक गढ्ढे का सर्वै करने, मार्गाे पर अनविजिबल पेड कटिग करने के निर्दैश दिये।
बैठक में इस अवसर पर समिति के सचिव दिलीप परिहार ने बैठक के ऐजेंडे को रखा व जानकारी दी। नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, परिवहन अधिकारी, पुलिस विभाग के सार्वजनिक निर्माण विभाग के एसई व, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ मनोज पंवार, शिक्षा विभाग चिकित्सा,  एनएचएआई के संजय मरवाडी, एनएच, आरएसआरडीसी, आदि संबधित विभागों के अधिकारी कार्मिक मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!