

सहारनपुर: पाइन हिल्स एकेडमी में बच्चों संग बाल दिवस के रूप में मनाया गया पंडित नेहरू का जन्मदिन
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन पाइन हिल्स एकेडमी, सहारनपुर में बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और उनके जज्बे ने समस्त उपस्थित लोगों में देशप्रेम का उत्साह भर दिया।
मंडी समिति रोड स्थित स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध निदेशक डॉ. खालिद और अध्यक्ष सउद खान ने किया। डॉ. खालिद ने बच्चों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पंडित नेहरू का बच्चों के प्रति विशेष प्रेम था और इसी कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों से पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य सैय्यद मोहम्मद समीर ने पंडित नेहरू के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शिक्षा और विचार बच्चों के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने बताया कि नेहरू जी ने हमेशा बच्चों के विकास और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का माहौल बनाया। कार्यक्रम में शिक्षकों और शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा, जिसमें तैयब खान, सउद खान, आशिया खान, शाईमा, इकरा, इलमा, सोफिया, आफरीन और हुमाया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका उरूज ने किया।
रिपोर्ट: एलिक सिंह
एडिटर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
संपर्क: 8217554083






