A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेजयपुरताज़ा खबरराजस्थान

सास-ससुर के नक्शे कदमों पर चल ससुराल का नाम किया रोशन, दीप कंवर को समर्पण समाज गौरव 2024 अवार्ड से सम्मानित किया

अवार्ड समारोह में देशभर से 15 क्षेत्रों में चयनित 54 महान विभूतियां को ‘समर्पण समाज गौरव 2024’ अवार्ड से सम्मानित किया

जयपुर निवारू रोड निवासी दीप कंवर को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए समर्पण संस्था द्वारा 9वां राष्ट्र स्तरीय सुंदर लाल बहुगुणा समर्पण समाज गौरव 2024 अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह समारोह मानवता और परोपकार के लिए समर्पित राजस्थान की अग्रणी समर्पण संस्था द्वारा रविवार, 10 नवंबर को जयपुर केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के नए ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉं. दौलत राम माल्या ने बताया कि इस अवार्ड समारोह में देशभर से 15 क्षेत्रों में चयनित 54 महान विभूतियां को ‘समर्पण समाज गौरव 2024’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। दीप कंवर को यह अवार्ड कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉं. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर, मध्य प्रदेश के कुलाधिपति श्री के. एल. बेरवाल एवं सेवानिवृत्त आईएएस डॉं. महेन्द्र सुराणा ने प्रदान किया।

दीप कंवर ने महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाकर एवं अपनी बहुमुखी प्रतिभा से एक विशिष्ट मकाम हासिल कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी। इससे पहले उन्हें एनवायरमेंट एवं सामाजिक कार्यों के लिए वूमेन रिकॉग्निशन अवार्ड एवं समाज रत्न अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है इस मौके पर उनके पिता ठाकुर केसरी सिंह नरूका और मामा शार्दुल सिंह ने समर्पण संस्था के संस्थापक डॉ. दौलत राम माल्या, सचिव कमल नयन खंडेलवाल एवं संस्था के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। दीप कंवर ने अपने सभी सामाजिक कार्यों का श्रेय अपने ससुर स्वर्गीय ठाकुर महेंद्र सिंह चौहान एवं अपनी सास रसाल कंवर को दिया, जिनके नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। कार्यक्रम में नारंगी देवी, कृष्णा कंवर, धीरेंद्र ,आकाश ,मोहित ,मूमल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस अवॉर्ड फंक्शन की साक्षी बने। डॉं महेंद्र सुराणा ने कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी से कार्यक्रम को रोमांचित किया। एंकर गौरव शर्मा की दमदार एंकरिंग ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।

Back to top button
error: Content is protected !!