A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

स्वास्थ्य सेवाओं की हुई समीक्षा

श्रीगंगानगर।(राकेश घिंटाला)चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर लोकबंधु के निर्देशों पर प्रशिक्षु आईएएस रजत यादव, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला एवं एसीएमएचओ डॉ. मुकेश मेहता ने बैठक ली।

सीएमएचओ डॉ. सिंगला ने बताया कि जल्द ही स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, उससे पूर्व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति में सुधार के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी बीसीएमओ, बीपीएम एवं एनएचएम अधिकारी शामिल हुए। बैठक में विभाग की समस्त योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य योजना, ई केवाईसी, आभा आईडी, परिवार कल्याण, आरसीएच गतिविधियां, एनसीडी एवं मौसमी बीमारियों आदि की समीक्षा की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!