
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: मौसम विभाग के अनुसार देश में पिछले 16 साल में पहली बार ऐसा होगा कि मानसून जल्दी पहुंचेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार मानसून कल तक केरल तमिलनाडू कर्नाटक के कई इलाकों में एक साथ पहुंच सकता है। मौसम विभाग अनुसार मानसून एक एक सप्ताह में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में पहुंच सकता है। चार जून तक मानसून मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंचने के आसार है। जानकारी अनुसार मौसम विभाग ने आज के लिए दो तरह से रेड अलर्ट जारी किया है। पहला अलर्ट भारी बारिश दूसरा अलर्ट तेज गर्मी का है। प्राप्त जानकारी अनुसार गुजरात गोवा कर्नाटक महाराष्ट्र केरल के तटीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। जानकाली अनुसार इन राज्यों में आगामी सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। आज देश के 29 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।




