A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

शादी कार्यक्रम में नशीली दवा का छिड़काव कर चोरी को दिया अंजाम…

कोरबा। चोर दिनों-दिन शातिर होते जा रहा है. इसका नमूना कोरबा जिले में देखने को मिला, जहां शादी के कार्यक्रम में नशीली दवा छिड़काव कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी के दौरान दुल्हन के शोर मचाने पर उसकी पिटाई कर चोर भाग खड़े हुए.

घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत शारदा विहार सामुदायिक भवन की है, जहां दुल्हन के परिवार में हल्दी की रस्म थी. इस दौरान पांच चोरों ने पहले नशीली दवा का छिड़काव किया. जैसे-जैसे घर वाले और मेहमान बेसुध हुए, चोर ने नगदी और सोने-चांदी के जेवरात को खंगालना शुरू कर दिया.

Back to top button
error: Content is protected !!