A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

भोजपुर जिले के गडहनी प्रखण्ड मे उदीयमान भगवान भास्कर के अर्घ्य के साथ सम्पन्न हुआ लोक आस्था एवं सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा

उदीयमान भगवान भास्कर के अर्घ्य के साथ सम्पन्न हुआ लोक आस्था एवं सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा

गडहनी। उग हे सूरूज देव भईले अरग के बेर….। जैसे पारम्परिक लोक गीतों के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार को उदयीमान सूर्य के अर्घ्य के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान नगर पंचायत गडहनी के शिव मंदिर घाट सहित प्रखंड के काउप, बालबाँध, शिवपुर, करनौल, बलिगांव समेत अन्य छठ घाटो एवं सूर्य मंदिरों पर नदी तालाबों मे श्रद्धालु छठ व्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय अनुष्ठान को संपन्न किया।

इस दौरान घाटों तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों द्वारा अस्थाई मार्ग निर्माण, घाटों पर महिलाओं के लिये ड्रेस चेगिंग रूम व अस्थाई शौचालय आदि के भी प्रबंध किये गए थे।सभी जगह साफ सफाई व सजावट समेत सुविधा, सुरक्षा के प्रबंध आवश्यकतानुसार किया गया था।इस पावन पर्व के अवसर पर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा छठ घाटों पर देवी जागरण, सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

 

अहले सुबह छठ व्रतियों के लिए सुबह में चाय वह हलवा का भी वितरण का व्यवस्था किया गया था।इस भीड़ भरी भक्तिमय माहौल मे प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी तैनात रहे।वहीं बीडीओ अर्चना कुमारी, चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एसआई दीपक कुमार दलबल के साथ काउप बालबाँध सूर्य मंदिर धाम पर एवं नगर पंचायत गडहनी मे वहीं गडहनी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रणवीर कुमार, एसआई कुमार गौरव थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटो पर सुरक्षा बलों के साथ भ्रमण करते हुए मुस्तैद दिखे।

इस अवसर पर बिपीन बिहारी मिश्र, नवीन कुमार मिश्र, दिवाकर मिश्र, धीरज सिंह बिसेन मुनमुन सिंह, लाला मनोज कुमार, लाला अरूण कुमार, दीपक मिश्र, सच्चिदानंद मिश्र दीपक ओझा, सहित सैकडों व्रतियों ने अपने सगे संबंधियों के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को बहुत ही सादगी के साथ शुद्धता एवं निष्ठा पूर्वक मनाया।व्रती महिलाओ मे कुसुम देवी, कुमुद देवी, वीणा देवी, माया देवी, अराधना देवी, शालिनी मिश्रा, ममता देवी, माधुरी ओझा सहित हजारो महिला पुरुष शामिल रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!