A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

अल्फा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का प्रयास निश्चित रूप से समाज में एक बड़ा परिवर्तन लाएगा – गणेश

अल्फा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का प्रयास निश्चित रूप से समाज में एक बड़ा परिवर्तन लाएगा – गणेश

आरा। अल्फा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है जिसका भरपूर समर्थन व स्वागत विद्यालय परिवार के साथ ही आम जनता ने किया।स्कूल के संस्थापक ने कहा, “हम किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं। हमारा उद्देश्य है कि भोजपुर जिले और भारत के हर बच्चे को शिक्षित किया जाए।भारत के हर नागरिक को शिक्षित किया जाए।” वहीं डॉक्टर गणेश कुमार ने लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर, हर समुदाय में जाकर, और हर एक मिनट में शिक्षा के महत्व को लोगो मे बताने का संकल्प लिया। उन्होंने शिक्षा के महत्व को बताया और यह भी बताया कि शिक्षा से क्या हो सकता है।वहीं विद्यालय के द्वारा एक और महत्वपूर्ण घोषणा की गई कि आगामी 5 जनवरी 2025 को स्कूल में एक बैठक की योजना की जा रही है, जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे और उनके अभिभावक संपर्क कर सकते हैं और स्कूल में मदद प्राप्त कर सकते हैं।धन्यवाद ज्ञापन अल्फा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल और डॉक्टर गणेश कुमार के द्वारा की गई।वहीं लोगो ने कहा कि आपका यह प्रयास निश्चित रूप से समाज में एक बड़ा परिवर्तन लाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!