
कुशीनगर / हाटा , भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिलाध्यक्ष पद पर दुर्गेश राय के पुनः निर्वाचित होने पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व और जिले के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुशीनगर के तपस्वी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से संगठन ने सभी चुनावों में सफलता प्राप्त की है और प्रदेश में उल्लेखनीय स्थान बनाया है।उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में कुशीनगर की सभी सातों विधानसभाओं में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।दुर्गेश राय का भाजपा संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में एक लंबा और सक्रिय राजनीतिक सफर रहा है।1999 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े।2003 से 2008 तक जिला प्रचारक के रूप में कार्य किया, इस दौरान बांसी और बलिया में संगठन विस्तार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई l 2008-2011 तक भाजपा युवा मोर्चा के विभाग संयोजक रहे। 2011-2013 तक भाजपा के जल प्रबंधन प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक के रूप में कार्य किया l 2015-2019 तक भाजपा कुशीनगर के जिला मंत्री रहे।2021-2023 तक भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्य किया। 15 सितंबर 2023 को पहली बार भाजपा कुशीनगर के जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए।अब पुनः 2025 में जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।जिलाध्यक्ष बनने के बाद दुर्गेश राय ने भाजपा कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की और कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी मेहनत से जुटने का आह्वान किया।उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि भाजपा की नीति और संगठन की मजबूती के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।उनके पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।











