A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

*अयोध्या में ड्रोन से सरयू जल का छिड़काव: 5 किमी रेड कारपेट, सपा सांसद भी पहुंचे; 12 बजे होगा रामलला का सूर्य तिलक..*

*अयोध्या में ड्रोन से सरयू जल का छिड़काव: 5 किमी रेड कारपेट, सपा सांसद भी पहुंचे; 12 बजे होगा रामलला का सूर्य तिलक..*

           प्रेस विज्ञप्ति 
         अयोध्या उत्तरप्रदेश 

अयोध्या में ड्रोन से सरयू जल का छिड़काव: 5 किमी रेड कारपेट, सपा सांसद भी पहुंचे; 12 बजे होगा रामलला का सूर्य तिलक..

अयोध्या: रामनवमी पर भगवान राम के जन्मोत्सव के लिए अयोध्या तैयार है। राम मंदिर में रामलला लगातार 18 घंटे दर्शन देंगे। मंगला आरती के बाद सुबह 5 बजे कपाट खोल दिए गए। रात 11 बजे तक दर्शन होते रहेंगे। ठीक दोपहर 12 बजे रामलला का जन्म होगा। तभी सूर्य तिलक भी होगा। 4 मिनट तक सू र्य किरणें रामलला के ललाट पर पड़ेंगी। इससे पहले, सुबह 9.30 बजे रामलला को पंचामृत से स्नान कराके श्रृंगार किया गया। प्रशासन का अनुमान है कि 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं। राम मंदिर के बाहर एक किमी की लाइन लगी है। श्रद्धालु पहले सरयू स्नान कर रहे हैं। फिर रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर हाउसफुल जैसे हालात हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि दोपहर तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। ऐसे में राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ और राम जन्मभूमि पथ पर श्रद्धालुओं के लिए रेड कारपेट बिछवाई गई। ड्रोन से श्रद्धालुओं पर सरयू जल छिड़का जा रहा है। जगह-जगह शेड बनवाए गए हैं।

VANDE Bharat live tv news,Nagpur 
            Editor 
 Indian council of Press,Nagpur 
          Journalist 

Contact no.9422428110/9146095536
Plot no.18/19,Flat no.201,Harmony
emporise Payal -pallavi society new
Manish Nagar somalwada nagpur -440015

Back to top button
error: Content is protected !!