A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

फतेहपुर में मनाया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

 

सीकर/फतेहपुर. कस्बे के तिवारी ट्रांसपोर्ट कंपनी के पास भारतीय जनता पार्टी शहर कार्यालय में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके गई जिसके बाद कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक के भाजपा के इतिहास और रीति-नीति के बारे में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताया गया। अपने संबोधन में भाजपा नेता पंकज शर्मा ने कहा कि जिस समय भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई उस समय किसी ने सोचा भी नहीं था कि एक दो सीट वाली भारतीय जनता पार्टी एक दिन दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी। लेकिन देश हित में भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्पण ही है कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

भाजपा शहर अध्यक्ष अमित तिवारी ने आए हुए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस दौरान भाजपा नेता जयराम मिश्रा, एडवोकेट पंकज शर्मा, शहर अध्यक्ष अमित तिवारी, विकास भास्कर, अनिल भार्गव विनोद कटारिया, गोविंद शर्मा, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश बियाला, राजकुमार चोटिया, प्रमोद पारीक, प्रवीण वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!