A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझुंझुनूंताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

झुंझुनूं जिले में वन्य जीवों की वार्षिक गणना संपन्न

नीलगाय, मोर और गीदड़ों की संख्या सर्वाधिक

IMG 20250612 WA0000 1

 

झुंझुनूं. जिले में वन्यजीवों की वार्षिक गणना का कार्य गुरुवार सुबह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह गणना 11 जून को सुबह 8 बजे से शुरू होकर 12 जून की सुबह 8 बजे तक 24 घंटे के दौरान की गई। जिला वन अधिकारी उदाराम सियोल ने बताया कि वन्यजीवों की गणना का यह कार्य राजस्थान वन विभाग के निर्देशों के अनुसार जिले की सभी वन रेंजों में एकसाथ किया गया।

गणना के दौरान वन विभाग की पांचों रेंज—झुंझुनूं, खेतड़ी, चिड़ावा, नवलगढ़ व उदयपुरवाटी में कुल 69 जल स्रोतों पर वन्यजीवों की उपस्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। इन जल स्रोतों के पास वॉच टावर बनाए गए थे, जहां से वनकर्मियों और प्रशिक्षित गणनाकर्मियों ने लगातार निगरानी रखी। सभी गणनाकर्मी निर्धारित जल स्रोतों के पास निर्धारित समय पर तैनात रहे और उन्होंने सभी देखे गए पशु-पक्षियों व वन्य जीवों की प्रजातियों, संख्या, समय और गतिविधियों का विस्तार से लेखा-जोखा तैयार किया। दोपहर और रात्रि के समय विशेष सावधानी बरती गई क्योंकि यह समय वन्यजीवों के जल सेवन व सक्रियता का होता है। गणना के दौरान मुख्य रूप से नीलगाय, सियार, लोमड़ी, जंगली बिल्ली, खरगोश, मोर, तीतर जैसे स्थानीय जीवों की उपस्थिति दर्ज की गई।

जिला वन अधिकारी सियोल ने बताया कि इस गणना का उद्देश्य वन्यजीवों की जनसंख्या का आंकलन कर उनके संरक्षण व प्रबंधन की दिशा में रणनीति तैयार करना है। साथ ही जल स्रोतों की स्थिति, वन क्षेत्र की जैविक उत्पादकता और पर्यावरणीय संतुलन की निगरानी भी इस गणना का अभिन्न हिस्सा है।

2025 की वन्य जीव गणना के आंकड़े –

  • बघेरा : 17

  • गीदड़/सियार : 1437

  • जरख : 92

  • जंगली बिल्ली :443

  • मरु बिल्ली : 199

  • लोमड़ी : 441

  • मरू लोमड़ी : 36

  • भेड़िया : 66

  • बिज्जू छोटा : 238

  • बिज्जू बड़ा : 74

  • कवंर बिज्जू : 5

  • सियागोश : 15

  • सांभर : 20

  • काला हिरण : 91

  • नीलगाय : 4893

  • चिंकारा : 647

  • जंगली सूअर : 138

  • सैही : 310

  • खरगोश : 376

  • लंगूर : 966

  • मोर : 5696

  • बाज/चील : 187

  • सांडा : 56

  • काला तीतर : 2654

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!