A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझुंझुनूंताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

चिड़ावा सूरजगढ़ बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

IMG 20250613 WA0000

 

चिड़ावा/झुंझुनूं. झुंझुनू के चिड़ावा क्षेत्र में सूरजगढ़ बाईपास पर गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पहले चिड़ावा के उप जिला अस्पताल और बाद में झुंझुनूं रैफर किया गया। लेकिन झुंझुनूं पहुंचने के कुछ ही समय बाद युवक ने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तोला सेही निवासी ओमपाल सूरजगढ़ मोड़ की ओर से सूरजगढ़ तिराहा की तरफ आ रहा था। उसी समय सूरजगढ़ की दिशा से आ रहे एक कंटेनर वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओमपाल सड़क पर दूर जा गिरा और उसे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद कंटेनर चालक ने वाहन को कुछ दूरी पर जाकर रोका। वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को संभाला और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचित किया। सूचना पर ईएमटी सतीश और वाहन चालक बंटी नूनिया मौके पर पहुंचे। दोनों ने घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए चिड़ावा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर जेपी धायल और नर्सिंग स्टाफ ने ओमपाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे झुंझुनूं के लिए रैफर कर दिया। लेकिन झुंझुनूं पहुंचते ही इलाज के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक ओमपाल डालमिया सेवा संस्थान के नया बस स्टैंड स्थित कार्यालय में गार्ड की नौकरी करता था। हादसे की जानकारी मिलते ही एएसआई सतवीर और आसूचना अधिकारी महेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!