A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सिविल लाइन थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों तथा क्रमियों के साथ गया कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरिक्षण किया गया l

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार, आज दिनांक 23.04.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक, नगर द्वारा सिविल लाइन थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों तथा कर्मियों के साथ गया कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर के सुरक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तारपूर्वक जांच की गई। तत्पश्चात कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर सतर्क निगरानी रखे। यदि परिसर में कुछ भी संदिग्ध प्रतीत हो, तो तत्काल संबंधित थाने एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचित करे। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से अपने ड्यूटी स्थल का जायजा लेने, सुरक्षा उपकरणों की जांच करने तथा आपस में समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!