?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

बरात मनचले युवकों ने जमकर किया उत्पात।

अयोध्या
IMG 20250423 121716 1जिले के हारंटिंगज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम आदिलपुर में आयी बारात में मनचले किस्म के लड़कों ने जमकर उत्पात मचाया। लोगों ने बताया कि नशे में बुत युवकों ने कई लोगों के साथ मार-पीट व तू-तू मैं-मैं करते हुए बदसलूकी भी की। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो इन मनबढ़ युवकों ने अपनी पूरी टीम बुलाकर गाड़ाबंदीं करके बड़ी घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया।
जिसकी सूचना समय रहते लोगों ने स्थानीय पुलिस को दे दी और पुलिस की सतर्कता की वजह से आधे दर्जन लोगों को पुलिस दौड़ा कर हिरासत में ले लिया। हालांकि हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी वीरेंद्र पाल ने बताया कि पकड़े गए अधिकांश लड़के पढ़ने लिखने वाले नवयुवक थे। उसमें से एक बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक मुकदमें में वांछित था, जिसे बीकापुर पुलिस ले गई है, शेष को समझा बुझाकर छोड़ दिया गया है।
जबकि ग्राम सोहवल सलोनी परवरपारा निवासी धीरेंद्र तिवारी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि आदिलपुर निवासी उनके मामा स्वर्गीय बृजकिशोर त्रिपाठी के बेटी की शादी थी, जिसमें कुछ मनचले लड़के बिना निमंत्रण के आए थे और वहां काफी उपद्रव किया। जब हम लोगों ने मना किया तो बाहर से टीम बुधवार गाड़ाबंदी करके बड़ी घटना को अंजाम देना चाह रहे थे, हालांकि ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन के सहयोग से उन्हें बीकापुर क्षेत्र से शुक्ला ब्रिक फील्ड के पास से 112 व स्थानीय पुलिस ने पकड़कर हैरिंग्टनगंज पुलिस को सौंप दिया है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!