A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन विभाग की कार्यवाही, गोह का मांस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260706 103601सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रहली वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छिरारी गौशाला के पास वन विभाग ने वन्यजीव अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोह (मॉनिटर लिजर्ड) का मांस बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपी के कब्जे से बरामद मांस को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों के शिकार और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!