

रिपोर्ट। धरकास मोखा। गुजरात
गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल ने राज्य की राजधानी गांधीनगर को अहमदाबाद एयरपोर्ट से जोड़ने वाले मार्ग पर भाट चार रास्ता (भाट सर्कल) पर नवनिर्मित ‘केबल स्टेड फ्लाई ओवर ब्रिज’ को यातायात के लिए खोल दिया है।
₹175 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ब्रिज
कुल लागत: ₹175 करोड़
लंबाई: 1.48 किलोमीटर
मुख्य लाभ: इस आधुनिक केबल स्टेड फ्लाई ओवर ब्रिज के शुरू होने से भाट सर्कल पर होने वाले आए दिन के ट्रैफिक जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
नर्मदा मुख्य नहर के ब्रिज का होगा चौड़ीकरण
ब्रिज के लोकार्पण के साथ ही मुख्यमंत्री ने गांधीनगर-अहमदाबाद कॉरिडोर पर एक और बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत की। उन्होंने कोबा सर्कल से भाट सर्कल के बीच नर्मदा मुख्य नहर पर बने मौजूदा 6-लेन ब्रिज को 12-लेन (ट्वेंटी लेन) में बदलने के कार्य का भी भूमिपूजन (खातमुहूर्त) किया।
यातायात सुगम करने के लिए 6-लेन सर्विस रोड
एस.पी. रिंग रोड, वडोदरा और सूरत की तरफ जाने वाले वाहनों और ट्रैफिक की सुगमता को ध्यान में रखते हुए, दोनों तरफ तीन-चीन लेन के कुल 6-लेन के अलग से सर्विस रोड भी बनाए गए हैं।








