?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर जलभराव से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग

फुरकान अंसारी, संवादाता।

हरिद्वार,06 जुलाई। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन (पंजीकृत) ने ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर लंबे समय से अधूरे पड़े निर्माण कार्य और जलभराव को लेकर गंभीर चिंता जताई है। संगठन ने उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), मुरादाबाद से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

 

संगठन का कहना है कि स्टेशन के प्रवेश द्वार पर निर्माण कार्य के चलते दोनों ओर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, जो कई दिनों से खुले पड़े हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है और कोई भी यात्री फिसलकर या गड्ढे में गिरकर घायल हो सकता है।

 

संगठन ने आरोप लगाया कि कई दिनों से निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है और संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जबकि रेलवे परिसर में “यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और सुविधा हमारा संकल्प” जैसे संदेश प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाते हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े करती है।

 

वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने डीआरएम से मांग की है कि जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल मिट्टी या बजरी डालकर रास्ते को सुरक्षित बनाया जाए तथा अधूरे निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए। संगठन का कहना है कि इससे यात्रियों को राहत मिलेगी और रेलवे का सुरक्षा व सुविधा प्रदान करने का संकल्प भी वास्तविक रूप से साकार हो सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!