
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जिलाधिकारी द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट पर उद्योगपति अनंत अंबानी की अगवानी करने का मामला गरमा गया है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटैरिया ने इसे आचार संहिता और ‘अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968’ के नियम 3(1) का खुला उल्लंघन बताया है। राजा पटैरिया ने सोशल मीडिया पर वायरल खबरों को आधार बनाकर महामहिम राज्यपाल और मुख्य सचिव से निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह कृत्य तय प्रोटोकॉल के विरुद्ध है और इसमें सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग किया गया है।











