
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जबलपुर संभाग के मण्डला जिला आबकारी अधिकारी तथा प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली सैयाम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने बिछिया वृत्त में अवैध शराब के विरुद्ध सघन कार्रवाई करते हुए एक घर से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी दल ने वार्ड क्रमांक-15, परमाही टोला, बिछिया स्थित एक मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर में मौजूद सुरेंद्र यादव (48 वर्ष) एवं रवि यादव (21 वर्ष) की उपस्थिति में विधिवत जांच की गई। कमरे में पलंग के नीचे छिपाकर रखे गए देसी प्लेन मदिरा के 7 कार्टून बरामद हुए। प्रत्येक कार्टून में 50-50 नग मदिरा होने से कुल 350 नग देसी प्लेन शराब, जिसकी मात्रा 63 बल्क लीटर है, जब्त की गई। आरोपियों से मदिरा के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। धारण क्षमता से अधिक मदिरा का संग्रहण एवं विक्रय के उद्देश्य से रखने पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग ’’35 हजार रुपये’’ बताई गई है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी, प्रधान आरक्षक हरे सिंह उइके तथा आरक्षक रघुनाथ उइके, महेश पटेल, कन्हैया उइके सहित समस्त आबकारी अमला उपस्थित रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।











