?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 सफलता की कहानी-1

ग्रामीण सेवा शिविर में त्वरित कार्रवाई से समस्या का हुआ निस्तारण, जीतू देवी को मौके पर मिला आस्था कार्ड

IMG 20260705 WA0026डीडवाना-कुचामन, जिले में  राज्य सरकार द्वारा जिले में आयोजित किये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का माध्यम बन रहे हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को उपखंड कुचामन की ग्राम पंचायत चितावा में ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ग्राम चितावा निवासी श्रीमती जीतू देवी ने अपने परिवार के लिए लंबे समय से लंबित ‘आस्था कार्ड’ उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

शिविर प्रभारी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कर्मियों को तुरंत प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

शिविर प्रभारी के निर्देश पर विभागीय कर्मियों ने मुस्तैदी से काम करते हुए जीतू देवी के आस्था कार्ड की तत्काल कागजी कार्रवाई पूरी की और उन्हें कार्ड सौंप दिया।

शिविर प्रभारी ने आमजन को बताया कि परिवार में दो दिव्यांग सदस्य होने पर इस योजना का लाभ मिलता है। आस्था कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों को निःशुल्क बस यात्रा, सरकारी योजनाओं और सरकारी नौकरियों में वरीयता व आरक्षण, शिक्षा में रियायत, पेंशन योजनाओं में प्राथमिकता, आयकर में छूट और सहायक उपकरणों पर रियायत जैसे कई महत्वपूर्ण विभागीय लाभ मिलते हैं।

समस्या का त्वरित समाधान होने पर लाभार्थी जीतू देवी एवं ग्रामीणों ने खुश होकर माननीय मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, शिविर प्रभारी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!