?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीङीङवाणा-कुचामनदेशराजनीतिराजनीति और प्रशासनराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

टाउन हॉल में आयोजित हुआ रोजगार उत्सव,जिले के 1400 से अधिक युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र,  पीएम मोदी ने प्रदेश को ₹1 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की दी सौगात

पचपदरा से एचआरआरएल रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण नियुक्त पत्र मिलने पर युवाओं ने जताया राज्य सरकार का आभार

 

IMG 20260705 WA0019 IMG 20260705 WA0022

डीडवाना-कुचामन, जिले में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार बालोतरा जिले के पचपदरा से एचआरआरएल रिफाइनरी एवं प्रदेश को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई और प्रदेशभर के करीब 50 हजार नवचयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर कार्यक्रम का प्रसारण एवं जिला स्तरीय रोजगार उत्सव डीडवाना स्थित टाउन हॉल में आयोजित हुआ, जहां जिले के 1400 से अधिक नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए।

डीडवाना आयोजित में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. अपूर्वा सिंह, जिला कलेक्टर अवधेश मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान, जितेंद्र सिंह जोधा सहित जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नवचयनित अभ्यर्थी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिले के सभी ब्लॉक एवं शहरी निकायों में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन और पचपदरा से आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पचपदरा से 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष क्षमता वाली एचआरआरएल रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास, यमुना जल परियोजना से जुड़े एमओयू सहित एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही प्रदेशभर के लगभग 50 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। इस दौरान जिले के विभिन्न राजकीय सेवाओं में नवचयनित 1400 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिये गये।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने डीडवाना-कुचामन जिले के करीब 1400 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने पर बधाई दी और इसे सरकार की युवा हितैषी सोच का परिणाम बताया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. अपूर्वा सिंह ने कहा कि दुनिया के कई देश ऊर्जा संकट का सामना कर रहे हैं, लेकिन पचपदरा रिफाइनरी जैसी परियोजनाएं भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राजस्थान ही नहीं, पूरे देश की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास को नई गति देगी इससे लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नवचयनित अभ्यर्थीयो ने जताते हुए कहा कि यह उनके जीवन का यादगार दिन है। उन्होंने प्रधानमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा से सरकारी सेवा करने का संकल्प जताया।

कार्यक्रम के पश्चात राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा टाउन हॉल परिसर में पौधरोपण किया गया।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार, उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी युवा अभ्यर्थी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!