जावरा—मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आलोट में 35 करोड़ 11 लाख से निर्मित महर्षि सांदीपनी विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। लोकार्पण के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग मंत्री श्री चेतन्य काश्यप, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक आलोट डॉ. चिंतामणि मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभुलाल चन्द्रवंशी, श्री प्रदीप उपाध्याय, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना कुंवर कालुसिंह परिहार, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता विमल कुमार जैन, प्रशासनिक अधिकारियों में डीआईजी श्री मनोज सिंह, कलेक्टर श्री राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में सर्वसुविधायुक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए वर्ष 2022-23 में सीएम राइज विद्यालय की स्थापना की है। जो अब महर्षि सांदीपनि विद्यालय के नाम से पहचानें जा रहे हैं। सांदीपनि विद्यालय परियोजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है जो गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को भी विश्व स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के विज़न के साथ प्रारंभ की गई है।
सांदीपनि विद्यालय आलोट में आसपास के 1600 से अधिक विद्यार्थी प्रवेश लेंगे। जिनको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा। सांदीपनि विद्यालयों में सर्व संसाधन युक्त अधोसंरचना विकसित की गई है। इन विद्यालयों में पूर्ण विकसित स्टीम प्रयोगशाला, वोकेशनल प्रयोगशाला, आईसीटी. प्रयोगशाला, केफेटेरिया, मल्टी परपस कोर्टस, एनसीसी, स्काउट कक्ष, डांस कक्ष, म्यूजिक कक्ष, स्मार्ट अध्यापन कक्ष, सर्व सुविधायुक्त पुस्तकालय, इन्डोर जिम्नासियम, प्री प्रायमरी कक्षाओं के लिए विशेष प्रकार के कक्ष, फर्नीचर व समस्त प्रकार की खेलकुद की सामग्री आदि की सुविधा प्रदान की गई है। इस विद्यालय में 1 कि.मी. से 15 कि.मी. दूरी से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषयवार शिक्षकों के साथ-साथ संगीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, खेल शिक्षक, मनोवैज्ञानिक, केरियर काउंसलर आदि भी नियुक्त किये गये है।
सिद्धार्थनगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई
06/04/2026
सिद्धार्थनगर में बोर्ड परीक्षार्थियों को साइबर ठग बना रहे निशाना
05/04/2026
सिमगा में मेडिकल स्टोर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित दवाइयों के साथ संचालक गिरफ्तार
05/04/2026
भविष्य से भेंट” कार्यक्रम: विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन व प्रोत्साहन
05/04/2026
Sonbhadra news:मौत का जाल बना रेलवे अंडरपास — सड़क के बीच निकला 20 एमएम सरिया बना बड़ा खतरा
05/04/2026
“हाईवे होटल की बड़ी गलती या साजिश? वेज सब्जी में मिला मांस का टुकड़ा”
05/04/2026
आईआईटी दिल्ली में टेक रेडियंस ग्रैंड फिनाले में गढ़वा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
05/04/2026
NHRSJC ABAP और कलिंगा का साइबर लॉ पर संयुक्त कार्यशाला आयोजित
05/04/2026
अंबाला पुलिस की डेहा कॉलोनी में बड़ी छापेमारीः संदिग्धों पर कसी नकेल, बिना कागजात के 4 वाहन जब्त, पुलिस अधीक्षक अंबाला के दिशा-निर्देशानुसार, जिले में अपराध नियंत्रण और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज थाना अंबाला शहर पुलिस द्वारा डेहा कॉलोनी में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह सर्च ऑपरेशन थाना प्रबंधक सुरेश कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करना और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना रहा। नशा तस्करों पर पैनी नजर, अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहे पुराने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी और उनकी वर्तमान गतिविधियों को बारीकी से चेक किया। पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!