A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीमध्यप्रदेशलाइफस्टाइलसीधी

इस अभियन के तहत एक दिन मे 31,60 किलो ग्राम अवैध गांजा तथा 59 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद की गई जिनकी कुल कीमत 2 लाख 76 हजार रुपये आंकी गई है और 8 प्रकरण पंजीवाध्द किए गए है

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड 9630286236          मध्य प्रदेश के सीधी जिला   पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “नशा मुक्त अभियान” के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, समस्त अनुभागों के एसडीओपी एवं संबंधित थाना प्रभारियों के मार्गदर्शन में सीधी पुलिस द्वारा एक ही दिन में मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रभावी कार्यवाही की गई है।

इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 31.60 किलोग्राम अवैध गांजा तथा 59 शीशी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप (ऑनरेक्स) बरामद की गई है, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹2,76,000 आँकी गई है।

 

कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:

 

*1. थाना कोतवाली:

 

प्रकरण 1: लल्लू विश्वकर्मा, निवासी ऊँची हवेली के पास से 1250 ग्राम गांजा (कीमत ₹12,500) जप्त, NDPS Act की धारा 8/20(B) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेशी।

 

प्रकरण 2: रामबाई गुप्ता, निवासी कोटहा मोहल्ला के पास से 470 ग्राम गांजा (कीमत ₹4,700) बरामद, NDPS Act की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज।

 

*2. चौकी पिपरांव :

 

प्रकरण 3: चौकी पिपरांव की पुलिस टीम ने राजेश जयसवाल को 3.8 किलो गांजा व 59 शीशी ऑनरेक्स सिरप (100ml, कुल कीमत ₹69,000) के साथ पकड़ा।

NDPS Act की धाराएं 20B, 21, 22, 27A, 29 व म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज।

 

*3. थाना कुसमी :

 

प्रकरण 4: रामसुंदर बैगा, निवासी ग्राम बैगवां के घर से 10 गांजा के हरे पौधे (वजन 12.3 किग्रा, कीमत ₹61,500) बरामद। आरोपी फरार, NDPS Act की धारा 8/20(A) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।

 

*4. थाना बहरी :

 

प्रकरण 5: ग्राम पोड़ी निवासी सत्यनारायण नामदेव के घर के पीछे से 15 गांजा पौधे (वजन 10.9 किग्रा, कीमत ₹1,00,000) बरामद। आरोपी गिरफ्तार, धारा 20(B) NDPS Act के तहत मामला दर्ज।

 

*5. थाना जमोड़ी :

 

प्रकरण 6: ग्राम सिरसी निवासी संतोष यादव के कब्जे से बगिया में रखे पॉलिथिन बैग से 850 ग्राम गांजा (कीमत ₹8,500) जप्त, NDPS Act की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज।

 

*6. थाना अमिलिया :

 

प्रकरण 7: ग्राम सोनवर्षा के वीरेन्द्र तिवारी को जोकहा तालाब के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के पास से 850 ग्राम गांजा (कीमत ₹8,500) बरामद कर NDPS Act की धारा 20(B) के तहत मामला पंजीबद्ध।

 

*7. थाना चुरहट :-

 

प्रकरण 8: झल्ला साकेत पिता- बिरझू साकेत, उम्र 58 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 चुरहट के कब्जे से सर्रा वायपास तिराहा पर आरोपी के कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अनुमानित कीमत ₹11,500) बरामद कर धारा 8/20(B) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध।

 

निष्कर्ष:- इस अभियान में कुल 31.60 किलोग्राम गांजा व 59 शीशी कफ सिरप जप्त कर कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। सीधी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!