A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

धनबाद उपायुक्त कार्यालय में दिशा की बैठक संपन्न, एफसीआई नोटिस पर सांसद ने जताई आपत्ति

 

सिंदरी (धनबाद):
धनबाद उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को दिशा की अहम बैठक सांसद ढुल्लू महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय सांसदों, विधायकों और जिला परिषद के अध्यक्ष समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सांसद ढुल्लू महतो ने सिंदरी समेत कई क्षेत्रों की जनसमस्याओं को बैठक में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने विशेष रूप से एफसीआई प्रबंधन द्वारा आवास खाली करने के लिए लगातार भेजे जा रहे नोटिस का मुद्दा उठाया और इसे लेकर धनबाद उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया।

उन्होंने वर्ष 2003 में तत्कालीन केंद्रीय उर्वरक मंत्री, केंद्रीय मुख्य सचिव तथा रांची उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए विभिन्न आदेशों का हवाला देते हुए एफसीआई प्रबंधन पर वेदखली नोटिस के माध्यम से निवासियों में दहशत फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने इस मामले पर त्वरित हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की।

उपायुक्त धनबाद ने आश्वस्त किया कि एफसीआई प्रबंधन से वार्ता कर इस समस्या का समुचित समाधान निकाला जाएगा।

बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि दीपक कुमार दीपू ने सुझाव दिया कि उपायुक्त के साथ एक और बैठक आयोजित कर समस्याओं की समीक्षा और समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह, प्रकाश बाउरी, वशिष्ठ नारायण सिंह, राजीव कुमार सिंह, दिनेश सिंह, अजय अग्रवाल और विशाल सिंह भी मौजूद थे

Back to top button
error: Content is protected !!