
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। गैंगेस्टर एक्ट में काफी दोनों से फरार चल रहा था वांछित आरोपी नन्दलाल सोनी के मकान पर नोटिस चस्पा ।।
बस्ती | पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देश क्रम में अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के दिशा निर्देश पर बस्ती सदर क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली जनपद बस्ती पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 102/ 2025 धारा 3 एक यूपी गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त नन्दलाल सोनी पुत्र प्रेमचंद सोनी ग्राम जसईपुर थाना नगर जनपद बस्ती जो लगातार फरार चल रहा है उसके विरुद्ध न्यायालय एएसजे एफटीसी प्रथम गैंगेस्टर द्वारा धारा 84 वीएनएसएस आदेशिका जारी किया गया था अभियुक्त नन्दलाल सोनी उपरोक्त के गाँव ग्राम जसईपुर थाना नगर जनपद बस्ती जाकर दो स्थानीय दो गवाहान के समक्ष धारा 84 वीएनएसएस की नियमानुसार तामिला की कार्यवाही की गई |

















