

+++++++++++++++++++++++++++++×+×××××××
नागपुर, बुधवार 03 सितंबर 2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य को जल्द ही दो अमृतभारत और दो वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल प्रशासन ने छग के दुर्ग से वाराणसी , दुर्ग से जबलपुर तक के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन और दुर्ग से लोकमान्य तिलक मुंबई, दुर्ग से कामख्या तक के लिए अमृतभारत नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर रेलवे जोन के अधिकारियों ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेज भी दिया है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही इन ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जायेगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार लंबी दूरी तक चलने वाली ट्रेनों में अक्सर वेटिंग सूची रहती है। नई ट्रेन चलनू से रेल यात्रियों को और अधिक कन्फर्म टिकट मिलेगी। त्योहारों के समय में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या और भी अधिक हो जाती है। जानकारी अनुसार रेलवे प्रशासन दुर्ग और हावड़ा के और दुर्ग-गुवाहाटी के बीच वाया डाकिनी के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलायेगा। जानकारी के अनुसार दुर्ग हावड़ा के बीच 23 सितंबर 2025 से 22 अक्टूबर 2025 और दुर्ग गुवाहाटी के लिए 23 सितंबर से 22 अक्टूबर 2025 तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। रायपुर शहर छत्तीसगढ की राजधानी भी है, इससे यहां आने जाने वाले यात्रियों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जिससे यहां से लंबी दूरी के लिए ट्रेनों की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है। अभी वर्तमान समय में रायपुर से वाराणसी के लिए मात्र दो ही सीधी ट्रेनें हैं जिनमे कि गोंदिया बरौनी और सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन है। इन दोनों में वेटिंग भी अधिक रहती है। रायपुर स्टेशन मुंबई हावड़ा रेल मार्ग का प्रमुख स्टेशन भी है इसलिए हावड़ा मुंबई मार्ग पर चलने वाली ट्रेन जो यहां से गुजरती हैं उनमे भी वेटिंग सीट अधिक रहती है। नई ट्रेनों के चलने से क्षेत्र के नागरिकों को लंबी दूरी की यात्रा में सहूलियत हो सकती है।







