
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 29 जनवरी 2026
=====> नागपुर – प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर महानगरपालिका के महापौर एवं उप महापौर पद के लिए चुनाव तिथि घोषित कर दी गई है। मनपा महापौर एवं उप महापौर पद के चुनाव के लिए शुक्रवार 06 फरवरी 2026 को सुबह के 11बजे सुरेश भट्ट सभागृह में विशेष सभा आयोजित की गई है। महाराष्ट्र राज्य नगर विकास विभाग के निर्देशानुसार विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिंदरी जी ने मनपा महापौर एवं उप महापौर पद के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनपा महापौर और उप महापौर पद के नामांकन 02 फरवरी2026 को लिए जायेंगे। चुनाव अधिकारी के रूप में जिलाधिकारी डॉ• विपिन इटनकर जी की नियुक्ति की गई है। विशेष सभा प्रारंभ होने के बाद जिलाधिकारी नामांकन पत्रों की जांच करेंगे और इसके बाद नाम वापस लेने के लिए पंद्रह मिनट का समय दिया जायेगा। यदि महापौर और उप महापौर पद के लिए एक एक ही नामांकन पत्र आता है तो इन दोनों पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न होगा, और यदि एक से अधिक नामांकन आते हैं तो फिर पीठासीन अधिकारी चुनाव करावायेंगे। नागपुर महानगर पालिका महापौर और उप महापौर पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषित कर दिया गया है , मगर जानकारी के अनुसार अभी भाजपा ने महापौर और उप महापौर पद के नामों का खुलासा नहीं किया है। नागपुर के महापौर और उप महापौर पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है। 06 फरवरी 2026 को नागपुर मनपा के महापौर चुना जायेगा। इसके लिए सात दिनों पहले ही 30 जनवरी को अधिसूचना भी जारी की जायेगी।













