
सिद्धार्थनगर जिले में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर ग्राम स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। नौगढ़ और इटवा तहसील के दो गांवों में आयोजित इन चौपालों में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

माननीय चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद के नेतृत्व और जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में तहसील नौगढ़ के ग्राम जगमोहनी में चकबंदी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान सहायक चकबंदी अधिकारी राजेश मिश्रा समेत अन्य कर्मचारी, ग्राम प्रधान और चकबंदी समिति के सदस्य मौजूद रहे।
वहीं तहसील इटवा के ग्राम सेमरी तप्पा हीर में भी चकबंदी अधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
दोनों ग्रामों में चकबंदी प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों द्वारा मौके पर सुना गया और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों ने वरासत और बैनामा से संबंधित कार्यवाही जल्द पूर्ण कराने की मांग उठाई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
ग्राम प्रधानों, चकबंदी समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया से संतुष्टि जताते हुए विभाग द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे अभियानों की सराहना की।
चकबंदी विभाग का यह प्रयास ग्रामीण स्तर पर समस्याओं के त्वरित
ग्राम प्रधानों, चकबंदी समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया से संतुष्टि जताते हुए विभाग द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे अभियानों की सराहना की।
चकबंदी विभाग का यह प्रयास ग्रामीण स्तर पर समस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





