A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेटेक्नोलॉजीलाइफस्टाइल

धमतरी /नगरी महिला सरपंचों से दुर्व्यवहार के विरोध में सरपंच संघ नगरी का प्रदर्शन, सेमरा सचिव को 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

महिला सरपंचों से दुर्व्यवहार के विरोध में सरपंच संघ नगरी का प्रदर्शन, सेमरा सचिव को 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

धमतरी /नगरी- विकासखंड नगरी में महिला सरपंचों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में सरपंच संघ नगरी ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सर्व आदिवासी समाज भवन से रैली निकालते हुए बड़ी संख्या में सरपंच एवं जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत नगरी पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान “सचिव हटाओ” के नारे भी लगाए गए।
सरपंच संघ ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सेमरा, भीतरराज, आमगांव सहित पंचायतों में पदस्थ कुछ सचिवों द्वारा महिला सरपंचों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। साथ ही उनके कार्यों में सहयोग नहीं करने, दबाव बनाने एवं समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। संघ का कहना है कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से जनप्रतिनिधियों में आक्रोश व्याप्त है।
संघ ने विशेष रूप से ग्राम पंचायत सेमरा के सचिव को नगरी ब्लॉक से हटाकर उनके मूल ब्लॉक में वापस भेजने की मांग की है। संघ का कहना है कि अन्य ब्लॉकों से आए सचिवों द्वारा आदिवासी एवं महिला जनप्रतिनिधियों के साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है, जो न केवल जनप्रतिनिधियों का अपमान है, बल्कि पंचायत व्यवस्था की गरिमा के भी खिलाफ है।
सरपंच संघ अध्यक्ष उमेश देव ने कहा कि महिला सरपंचों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 2 दिनों के भीतर संबंधित सचिव के खिलाफ उचित कार्रवाई एवं स्थानांतरण नहीं किया गया, तो सरपंच संघ उग्र आंदोलन एवं चक्का जाम करने को बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष उमेश देव महासचिव नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष उत्तम नेताम, संरक्षक अकबर मंडावी, डोमार सिंह नेताम, सोमनाथ सोम, रामकुमार सामस्थ, उपाध्यक्ष राधेश्याम नेताम, रेमन्त साहिल्य, नगीना सोग, रोमी ध्रुव, सहित संत कुमार मरकाम, नागेन्द्र बोरझा, कन्हैया लाल नाग, यशवंत मंडावी, संतोष कुंजाम, कलेन्द्री कश्यप, अंजना नेताम, माखनलाल, कुसुमलता, सुरेश कुमार , राधा बाई,केशव टेकाम, रूपेश नेताम, उमेश्वरी, मानकी बाई , आरती सलाम रमेश मांडवी, गजेंद्र कुमार , विकास कुमार , चित्रलेखा, नीलम कुमार, लिकेश्वरी, हिरोदी बाई, आत्माराम, अमरसिंह, दिलीप सोम, सरिता नेताम, रूखमनी, महेश नेताम, शकुंतला ठाकुर, भुनेश नेताम , सियाराम मांडवी, जीवन नाग ,बीरबल, माखन सलाम,चन्द्रकुमार, एव समस्त सरपंच संघ के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

वहीं जनपद पंचायत नगरी के सीईओ रोहित बोरझा ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि स्थानांतरण का अधिकार उच्च स्तर का विषय है। इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ को प्रतिवेदन भेजकर अवगत करा दिया गया है और शीघ्र ही उचित निराकरण किए जाने की बात कही गई है।
सरपंच संघ ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समयसीमा में समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। उसके पश्चात नायब तहसीलदार विवेक चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा कर कार्रवाई की मांग क सभी सरपंचों द्वारा किया गया।

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!