A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

SIR : धनबाद में मतदाता सूची सुधार हेतु घर-घर सर्वे और मैपिंग कार्य जारी

*धनबाद :* जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएआर) से पूर्व प्री एसआईआर से जुड़ा कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस क्रम में मकानों की नंबरिंग और मैपिंग का काम तेजी से किया जा रहा है।
जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा ने बताया कि फिलहाल जिले में घरों को क्रमवार नंबर दिया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची को व्यवस्थित और त्रुटिरहित बनाया जा सके। इसके साथ ही मैपिंग का कार्य भी लगातार जारी है, जिससे प्रत्येक क्षेत्र का सटीक रिकार्ड तैयार हो सके।
उन्होंने कहा कि बीएलओ (बूथ लेवल आफिसर) घर-घर पहुंचकर फ्री एसआईआर के तहत परिवार के मुखिया का विवरण दर्ज कर रहे हैं। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों की संख्या, उनकी मूल जानकारी और मोबाइल नंबर भी संकलित किए जा रहे हैं।
गुरुवार को मेमको कालोनी के ब्लू डायमंड सोसाइटी में प्री एसआइआर प्रक्रिया में जुटी महिला कर्मी कुमारी लता ने लोगों के मकानों का नंबर सूचीकरण करने के साथ परिवारों के मुखिया का विवरण दर्ज किया।
बीएलओ परिवारों के मुखिया को एसआईआर लिखी पर्ची भी दे रहे हैं। इसी तरह अन्य इलाके में भी बीएलओ प्री एसआईआर के काम में लगे हैं। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एसआईआर की आधिकारिक घोषणा होने पर यही सर्वे कार्य काफी सहायक सिद्ध होगा।
इससे मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि या गड़बड़ी को आसानी से चिन्हित कर सुधार किया जा सकेगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सटीक तरीके से पूरी हो।

Back to top button
error: Content is protected !!