
झालावाड़ 12 अप्रेल। नर्बदेश्वर महादेव समाज पुलिस लाईन झालावाड़ परिसर में फूलमाली समाज द्वारा दिनांक 11 अप्रेल 2026 को महात्मा ज्योतिबा फुले जयन्ती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि चन्द्रशेखर सुमन निदेशक पंजाब नेशनल बैंक झालरापाटन, विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपक सुमन, परमानन्द सुमन, दुर्गालाल सुमन अकलेरा, हरगोपाल भाटी, विष्णु गहलोत, प्रकाश भाटी पुलिस विभाग, शिवनन्द बारवाल अध्यक्ष फूलमाली समजा, कैलाशचन्द पुष्पद जिला अध्यक्ष महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान झालावाड़, रामलाल रावल जिला महामंत्री, घनश्याम सुमन, अध्यक्ष भारतीय किसान संघ, नगर अध्यक्ष बिरधीलाल सुमन गोलाना, ओमप्रकाश सुईवाल अध्यक्ष नव युवक मण्डल फूलमाली समाज रहे।
समारोह के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। इसके पश्चात् समारोह के पधारे अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा 70 प्रतशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावन छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार वितरण किया गया। इसके पश्चात् समाज के अध्यक्ष शिवानन्द बारवाल के द्वारा समाज वरिष्ठजनों का माल्यार्पण कर शॉल भेंटकर सम्मान यिागया। समारोह में समाज के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात् मंचासीन अतिथियों के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन व उनके कार्यो के बारे में विस्तार से बताया गया।
समारोह में समाज के उपाध्यक्ष रमेशचन्द मेकेनिक, सचिव मोहनलाल मण्डावरा, मोहनलाल मण्डोरा, द्वारकालाल चौहान, अनिल चौहान पूर्व पार्षद, मोहनलाल सुमन पूर्व पार्षद, अनलि सुमन, हंसराज सुमन, हर्षवर्धन सुमन, गोपाल बारवाल, दुर्गेश सुमन, राजेन्द्र रावल एडवोकेट, शंकरलाल रावल, दिनेश सुमन, अजय बारवाल, अनिल सुमन, सुनील सुमन तथा महिला मण्डल अध्यक्ष शीला सुमन, प्रियंका सुईवाल, नीतू सैनी, शुभांगी आलोदिया, मनोरमा पुष्पद, ममता सुमन, हीरालाल टेलर, जगदीश सुमन, नारायण आलोदिया, बृजबिहारी पुष्पद, सुरेश रावल, जगदीश रावल, राजकुमार सुमन उपस्थित रहे।
इसके पश्चात् नर्बदेश्वर महादेव मंन्दिर पुलिस लाईन के पास से एक भव्य शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जिसमें दो घोड़ो पर बैठे समाज के व्यक्ति ध्वज लेकर सबसे आगे चल रहे थे तथा शोभायात्रा में महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र की झांकी, भोलेशंकर की झांकी शामिल थी तथा शोभायात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्र के साथ चल रही थी शोभयात्रा शहर के मुख्य मार्गो नर्बदेश्वर महादेव मन्दिर, पुराना तांगा अड्ड़ा मंगलपुरा चौराहा, बड़ा बाजार, मोटर गैराज, डिप्टीजी का मन्दिर, बस स्टेण्ड होते हुए निर्भय सर्किल तत्पश्चात् पुनः नर्बदेश्वर महादेव मन्दिर पर पहुंची। शोभायात्रा का शहर मे कई जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।




