A2Z सभी खबर सभी जिले की

अचानक आए पानी के सैलाब से टापु पर फँसे तीर्थयात्री;पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

पंकज कथूरिया संवाददाता बहादराबाद हरिद्वार

           (उत्तराखंड)

हरिद्वार। तीर्थ नगरी घूमने आए 21 तीर्थयात्री रविवार को अचानक नदी में आए पानी के सैलाब के चलते एक टापू पर फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान से कुछ यात्री हरिद्वार घूमने आए जहा से वह कबीर कुटीर घाट पर स्नान करने पहुंचे। लेकिन इसी दौरान अचानक ऊपर से जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा का बहाव तेज हो गया, जिससे सभी लोग टापू पर फंस गए।

सूचना मिलते ही सप्तऋषि चौकी पुलिस व जल पुलिस की टीम बोट व आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। जहां ऑपरेशन चलाकर टापू पर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें 10 पुरुष, 07 महिलाएं तथा 04 बच्चे शामिल हैं।

चेतावनी :- गंगा में स्नान करते समय जलस्तर व बहाव का विशेष ध्यान रखें। नदी के बीच बने टापू या गहरे स्थानों पर जाने से बचें।

Back to top button
error: Content is protected !!