A2Z सभी खबर सभी जिले की

गैस की कालाबाजारी करते 01 गिरफ्तार;वाहन जब्त

पंकज कथूरिया संवाददाता बहादराबाद हरिद्वार

           (उत्तराखंड)

हरिद्वार। जिला पूर्ति विभाग की छापेमारी में गैस की कालाबाजारी करते 01 व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 10 घरेलू सिलेंडरों को बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जिला पूर्ति विभाग को गैस की कालाबाजारी/रिफिलिंग करने वाले के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिस पर शनिवार को पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल,अरुण सैनी की टीम ने थाना सिडकुल पुलिस को साथ लेकर अंतरिक्ष सिटी व उसके पीछे खाली मैदान में छापेमारी की। जहां भारी संख्या में अवैध सिलेंडर बरामद किए गए। मौके से एक व्यक्ति प्रशांत कुमार पुत्र चंद्र भूषण निवासी झाझरा, बिहार हाल पता अंतरिक्ष सिटी अपार्टमेंट सिडकुल को हिरासत में ले लिया। आरोपी पूछताछ में कोई जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद पूर्ति विभाग की टीम ने सभी गैस सिलेंडरों को अपने कब्जे में लेकर आरोपी का चालान कर दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!