महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित और इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
महराजगंज – धोखाधड़ी मामले में 10 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, फर्जी आधार से लोन दिलाने का आरोप
महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित और इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
अशोक मुथा जैन (अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन) और एस. चनप्पा (पुलिस उप महानिरीक्षक, गोरखपुर रेंज) के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।
थाना पुरन्दरपुर पर दर्ज मुकदमा संख्या 274/2026, जो कि धोखाधड़ी से संबंधित है, में वांछित चल रहे अभियुक्त विश्व दमन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है।
यह मामला 15 अक्टूबर 2024 को दर्ज हुआ था, जिसके बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था। माननीय न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था और गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस टीम ने 20 अप्रैल 2026 को आरोपी को कुशीनगर जनपद के हाटा बाजार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।