A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शराब माफिया हमले में दूसरे युवक की भी मौत,शव रखकर किया प्रदर्शन

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664*सागर जिले के शाहपुर में शराब माफियाओ के हमले से घायल दूसरे व्यक्ति सूरज अहिरवार की भी मौत हो गई . इस हमले में नीरज प्रजापति की मौत एक दिन पहले हो चुकी है। नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर शराब दुकान में आग लगा दी थी। आज सूरज अहिरवार की मौत से फिर बबाल मचा हुआ है। शाहपुर मे पूरा बाजार बंद है। लोगो ने चक्काजाम कर दिया है। सूरज अहिरवार की मौत के बाद लोगों ने पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया गया कि शुक्रवार रात नीरज अपने साथी सूरज अहिरवार के साथ गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और शराब बेचने के शक में हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 10 लोगों ने बाइक सवार युवकों को घेरकर रॉड, लाठी और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। मारपीट के बाद नीरज को गंभीर हालत में छोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल सूरज अहिरवार का इलाज जारी है।रात में सूरज की भी मौत हो गई।

Back to top button
error: Content is protected !!