
शेखपुरा/ दहेज उत्पीड़न मामले में/ फरार ससुर और देवर गिरफ्तार : शेखपुरा में गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना की पुलिस स्टेशन के लाल बाग मोहल्ले में छापेमारी करोड़ पीड़न के मामले में फरार चल रहे हैं आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार किए गए लोगों में महेंद्र प्रसाद और उनका बेटा दीपक कुमार का नाम शामिल है। छाप बीमारी का नेतृत्व नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार और एएस आई बृजमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से किया गया है।
यह भी पढ़ें : मॉडर्न इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने पैरामेडिकल परीक्षा में लहराया परचम…
*आपको बता दे की गिरफ्तार महेंद्र प्रसाद के बेटे चंदन कुमार की शादी 2019 में निकटवर्ती जिला नालंदा की रहने वाली नेहा कुमारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इससे पति सहित कुल पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मामले में बिहार शरीफ कोर्ट की ओर से सभी अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
* आपको बताते चले कि उन्होंने आगे कहा कि मामले में पीड़िता के ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि मामले में तीन अन्य अभियुक्त अभी भी फरार चल रहे हैं. गिरफ्तार फरार आरोपियों को पुलिस बिहार शरीफ कोर्ट भेजने की तैयारी में जुट गई है. जबकि मामले में फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है.
यह भी पढ़ें : केवाईसी करने के नाम पर खाते से 90000 रुपए उडाए।