A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमहाराष्ट्र

नागपुर-सिकंदराबाद के बीच चलेगी वंदेभारत ट्रेन

नागपुर और सिकंदराबाद रेल यात्रा करने वाले यात्रियो के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। रेल मंत्रालय भारत सरकार ने नागपुर और सिकंदराबाद के बीच वंदेभारत ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 15 सितंबर को वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना करने वाले है। इस ट्रेन के बाद नागपुर से चलने वाली वंदेभारत की यह तीसरी ट्रेन होगी। पिछले काफी समय से दोनो शहरो के बीच सुपरफास्ट ट्रेन चलाये जाने की मांग हो रही थी। मध्य रेलवे के नागपुर डिविजन ने रेल मंत्रालय को वंदेभारत ट्रेन के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसकी मंजूरी रेल मंत्रालय द्वारा दे दी गई है। यह वंदेभारत ट्रेन नागपुर स्टेशन से सुबह के 05:00 बजे चलेगी और दोपहर के 12:15 बजे सिकंदराबाद स्टेशन पहुंचेगी। वापसी मे यह ट्रेन दोपहर के 01:00 बजे सिकंदराबाद से चलकर रात के 08:20 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचेगी। इसके समय मे बदलाव हो सकता है। सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, रामागुंडम, और काजीपेठ स्टेशनो पर इस वंदेभारत ट्रेन का ठहराव होगा। यह तीसरी वंदेभारत ट्रेन होगी जो नागपुर से चलेगी। इसके पहले इंदौर-नागपुर-इंदौर और बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत ट्रेन चल रही है। यह वंदेभारत ट्रेन भी चेयरकार सीटो वाली होगी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!