A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबरसरायकेला

पारगामा के इन्द मेला में मुख्य अतिथि रहेंगे ईचागढ़ के लोकप्रिय विधायक सविता महतो

बानेश्वर महतो

  बानेश्वर महतो (सरायकेला खरसावां,झारखंड)
सरायकेला/कुकडु : चांडिल अनुमंडल के कुकडू प्रखंड क्षेत्र के पारगामा में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विख्यात इन्द मेला के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ झुमुर कार्यक्रम का आयोजन 15 सितंबर 2024  रविवार को किया जाएगा।
 मेला अध्यक्ष स्वपन चंद्र महतो के द्वारा  जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष प्रसिद्ध झारखंडी इन्द मेला में झूमुर संस्कृतिक व नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।आयोजित झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम में जंगल महल महिला झूमर दल ऊपर बाटरी, कोटशीला, पुरुलिया के महिला झूमर शिल्पी अंबिका महतो, गोविंदलाल महतो, झूमर उस्ताद भोलानाथ महतो व राजदूत महतो के द्वारा झूमर गान सहित नित्य प्रस्तुत किया जाएगा साथ ही सोनारी जमशेदपुर के प्रसिद्ध रघु एंड माही डांस ग्रुप के द्वारा आदिवासी,बंगला पुरुलिया एवं हिंदी गानों पर रंगारंग कार्यक्रम का डांस प्रस्तुत करेंगे।
मेला का प्रारंभ पूर्व उप मुख्यमंत्री मंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो के द्वारा  किया है
मालूम हो कि पारगामा के विख्यात इन्द मेला का शुरुआत उस समय के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व सुधीर महतो ने झारखंड की विलुप्त होते संस्कृति पहचान को देखते हुए झारखंडी पहचान  बनाए रखने के लिए 2009 में झारखंडी झुमूर के प्रसिद्ध गायक भोलानाथ महतो को लेकर शुरुआत किया था। उनके द्वारा शुरू किया गया मेला आज पूरे ईचागढ़ विधानसभा में प्रसिद्ध होने के साथ साथ पश्चिम बंगाल से काफी संख्या में इस मेले में दर्शक पहुंचते है।झारखंड की संस्कृति पहचान इस मेला का श्रेय उनको ही जाता है जिससे इतना बड़ा मेला का आज पारगामा जैसे गांव में होना संभव हो पाया है।
ईचागढ़ विधानसभा के लोकप्रीय विधायक सविता महतो रहेंगे मेले के मुख्य अतिथि
ईचागढ़ की लोकप्रिय विधायक सविता महतो को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित  किए गया है। साथ में अति विशिष्ट और विशिष्ट अतिथि के रुप में झामुमो के कई वरिष्ठ नेता,कार्यकर्ता, कुकड़ु प्रखण्ड के पारगामा पंचायत के मुखिया लालू माझी के साथ विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि आदि को आमंत्रित किया गया है। मेला को लेकर कमिटी के सभी कार्यकता पूरे जोर शोर से त्यारी में जुटे हुए है साथ ही क्षेत्र के दर्शकों में भी मेला को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
Back to top button
error: Content is protected !!