A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर ,इटवा में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदीः

वर्षा की छोटी-छोटी बूंदें के बीच चरम पर रहा उत्साह, डीएम-एसपी रहे चौकना

12 रबी अव्वल ईद मीलादुन्नबी पर सोमवार को सिद्धार्थनगर के इटवा में हर तरफ जश्न का माहौल छाया रहा। इस्लाम के पैगम्बर हजरत मुहम्मद मुस्तफा के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले त्योहार की धूम पूरे क्षेत्र में छाई रही। जगह-जगह मीलाद का कार्यक्रम हुआ।सुन्नी जामा मस्जिद से दोपहर जोहर की नमाज के बाद

सुन्नी जामा मस्जिद से दोपहर जोहर की नमाज के बाद जुलूस-ए-मुहम्मदी रवायती अंदाज में पूरे जोश और खरोश के साथ निकला तो पूरा जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस्लामी नारों की गूंज से माहौल गुंजायमान रहा। भीड़ ऐसी कि रास्ता चलना दुश्वार था। जुलूस में सुंदर ढंग से सजे मस्जिद, मीनार आदि झांकियां सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं।
मौसम नहीं रोक सका उत्साह
जुलूस दोपहर में निकला। पहले मौसम गर्म रहा। फिर रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बावजूद इसके लोगों का उत्साह चरम पर रहा। बारिश के भीगते हुए लोग पैगम्बर हजरत मुहम्मद की शान कसीदे पढ़ते और नारे लगा रहे थे। हर आयु वर्ग के लोग जुलूस में शामिल हुए।

जुलूस के मद्देनजर जगह-जगह स्टाल लगाए गए। जहां मिष्ठान के साथ पेयजल की सुविधा उपलब्ध रही। अपराध निरोधक समिति की ओर से सचिव रिजवान अहमद सिद्दीकी द्वारा चौराहे पर स्टॉल लगाकर फल का वितरण किया गया।

इनकी रही मौजूदगी

जुलूस में मौलाना मुहम्मद उस्मान अलवी, मो. जमाल अहमद रजा अल्वी, सज्जादा नशीन मो. मसऊद रजा अल्वी, मोहम्मद आसिफ अल्वी, मौलाना मुहम्मद रईस, मौलाना सैयद अफरोज अहमद, अल्लामा मो. शमीम कादिरी, नूरानी शाह, फारूक हसन, रिजवान अहमद, गुलाम मुहम्मद, अब्दुल मोईद, खान रजा, बब्लू

जुलूस में मौलाना मुहम्मद उस्मान अलवी, मो. जमाल अहमद रजा अल्वी, सज्जादा नशीन मो. मसऊद रजा अल्वी, मोहम्मद आसिफ अल्वी, मौलाना मुहम्मद रईस, मौलाना सैयद अफरोज अहमद, अल्लामा मो. शमीम कादिरी, नूरानी शाह, फारूक हसन, रिजवान अहमद, गुलाम मुहम्मद, अब्दुल मोईद, खान रजा, बब्लू खान, कमरूज्जमां, नादिर सलाम सहित बड़ी तादाद में अकीदतमंद शामिल रहे।
डीएम-एसपी रहे मुस्तैद

जुलूस के दौरान डीएम राजा गणपति आर, एसपी प्राची सिंह, एएसपी सिद्धार्थ भी पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बारिश के बीच एसपी छाता का सहारा लिए

Back to top button
error: Content is protected !!