A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेकृषिखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादबोकारोमनोरंजनमौसममौसम और स्वास्थ्यराजनीति और प्रशासनरामगढ़लाइफस्टाइलसबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और श्रमिक अधिकारसरायकेलास्थानीय समाचार

17 जुलाई को गढ़वा के सभी सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित

स्कूल बंद घोषणा : तेज बारिश की चेतावनी के बीच छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से गढ़वा जिले में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के बीच आगामी 24 घंटे में और भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एक एहतियाती कदम उठाया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव के निर्देशानुसार, जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों को 17 जुलाई 2025 (गुरुवार) को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।FB IMG 1752684042872

छात्रों की सुरक्षा को लेकर लिया गया निर्णय

प्रशासन ने यह निर्णय आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान और सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया है। गढ़वा जिला प्रशासन का मानना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है और ऐसी परिस्थिति में उन्हें स्कूल भेजना उचित नहीं होगा।

सभी स्तर के स्कूलों पर लागू होगा आदेश

IMG 20250716 WA0065

यह आदेश जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। प्रशासन ने विद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक को स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि वे इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें

गढ़वा जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जलजमाव, सड़कों पर कीचड़ और यातायात बाधाएं उत्पन्न हो गई हैं। ऐसे में छात्रों के स्कूल आने-जाने के दौरान फिसलन, दुर्घटना और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने इसी खतरे को भांपते हुए यह निर्णय लिया है।

छात्रों की सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने जारी किया आदेश ..प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक तक सभी विद्यालयों पर आदेश लागू ..सभी विद्यालय प्रमुखों को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश

..लगातार बारिश और चेतावनी के मद्देनज़र प्रशासन सतर्क

17 जुलाई को गढ़वा के सभी सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित ..लगातार बारिश और अगले 24 घंटे में भारी वर्षा की चेतावनी पर लिया गया फैसला

Back to top button
error: Content is protected !!