A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिशन शक्ति अभियान: ठूठीबारी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक 

FB IMG 1784123099294

 ठुठीबारी /महराजगंज

मिशन शक्ति अभियान: ठूठीबारी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिला हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए इनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।
इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, साइबर ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने उन्हें जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का संदेश भी दिया।
महराजगंज पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा तथा साइबर जागरूकता से जुड़े ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम पूरे जनपद में लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!