A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरधनबादनई दिल्लीबोकारोमनोरंजनमौसम और स्वास्थ्यराजनीतिराजनीति और प्रशासनरामगढ़लाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारसमाज और राजनीतिसमाज और श्रमिक अधिकारसरायकेलास्थानीय समाचार

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी कल गढ़वा जिलेवासियों को देंगे फोरलेन बाईपास सड़क का सौगात, सारी तैयारियां पूरी

गढ़वा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत हूर मैदान में कल दिनांक 03 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाले NH-75 फोरलेन बाईपास के उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग व जहाज रानी मंत्री, भारत सरकार नितिन गडकरी का गढ़‌वा जिला आगमन होने जा रहा है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से गढ़वा जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत हूर मैदान में कल दिनांक 03 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाले NH-75 फोरलेन बाईपास के उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग व जहाज रानी मंत्री, भारत सरकार नितिन गडकरी का गढ़‌वा जिला आगमन होने जा रहा है।Screenshot 2025 0702 233551कार्यक्रम आयोजन के मद्देनज़र की जा रही आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने आज उपायुक्त दिनेश कुमार यादव व पुलिस अधीक्षक अमन कुमार कार्यक्रम स्थल हूर मैदान  मे पहुंचे कल आयोजित किए जाने वाले फोरलेन बाईपास उद्घाटन कार्यक्रम में गढ़वा जिला समेत अन्य जिलों/क्षेत्रों के आमजनों के सम्मिलित होने की भी संभावना है। उक्त कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री गडकरी शामिल होंगे। फलस्वरुप उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में किये जाने वाले सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया।Screenshot 2025 0702 234559

मैदान में बनाये गए मंच, टेंट, सिटिंग अरजमेंट, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, अस्थायी शौचालय की व्यवस्था,अतिथियों एवं आमजनों के बैठने की समुचित व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, पार्किंग, ट्रैफिक, अग्निश्मन, विभिन्न बुनियादी सुविधा के लिए साइनेज आदि समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया गया एवं मौके पर उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं संबधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि कल के इस  कार्यक्रम में गढ़वा जिले के लोगों के साथ-साथ अन्य जिले के आमजन भी शामिल होंगे, जिससे यह एक  महत्वपूर्ण कार्यक्रम हो जाएगा।Screenshot 2025 0702 233551

ऐसे में जिले के सभी पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ सक्रिय होकर निभाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के विभिन्न क्रिटिकल पॉइंटस, नॉन क्रिटिकल पॉइंट्स आदि सभी जगहों पर चौकस बरतने की बात कही। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को अपने-अपने कर्तव्यों के अनुरूप समय कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। माननीय मंत्री के गढ़वा जिला आगमन पर प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक बिन्दुओं पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री कुमार द्वारा भी उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को उनके कार्यों के अनुरूप सतर्क रहकर कर्तव्य निर्वहन करने की बातें कही गई। अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने ब्रिफ करते हुए कहा कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने कर्तव्य स्थलों पर समय से उपस्थित होकर सक्रियता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे।

Screenshot 2025 0702 234559इस दौरान उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, श्री बंशीधर नगर एवं रंका, जिला भू. अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा, एनएच के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी समेत जिला व प्रखंड स्तर के अन्य पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!